टोंक : डीजे बंद कराने गए पुलिसकर्मी तो लोगों ने कर डाला हमला, जान बचाकर पहुंचे थाने

नियमों के अनुसार एक समय के बाद तेज संगीत नहीं चलाया जा सकता क्योंकि इससे दूसरों को परेशानी होती हैं। हांलाकि कई लोग नियमों की अनदेखी करते हुए देर रात तक डीजे और साउंड चलाते रहते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला टोंक में जहां एक समारोह में देर रात तक डीजे बज रहा था जिसे बंद कराने जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो समारोह में मौजूद लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक हैड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। टना की जानकारी मिलते डीएसपी मय जाब्ते के बाड़ाजेरे किला पहुंचे। डीजे बजा रहे पिकअप चालक और हमला करने वाले करने वाले करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया।
घायल हैड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को तुंरत अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। घायल पुलिसकर्मी के सिर में करीब 10 टांके लगे। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।सदर थाना पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि बाड़ाजेरे किला गांव में शादी समारोह के दौरान रात 11 बजे तक डीजे बज रहा है। जिस पर हैड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल गिरराज बाइक से गांव पहुंचे। वहां डीजे को बंद करने को लेकर समझाइश करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। दोनों पुलिसकर्मी जैसे-तैसे जान बचाकर थाना पहुंचे।