बाड़मेर : पुलिस ने जब्त किए 7 क्विंटल अफीम के पौधे, गेहूं की फसल के बीच हो रही थी खेती

बाड़मेर के नोखां में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया हैं जहां गेहूं की फसल के बीच अफीम की खाती की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए 7 क्विंटल अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पांचू पुलिस ने अफीम की अवैध खेती करने पर व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। पांचू एसएचओ विकास विश्नोई ने बताया कि डीएसटी की सूचना पर धरनोक की रोही में शंकर लाल जाट के खेत पर दबिश दी। वहां उसका बेटा देवकिशन अफीम के डोडों में चीरा लगा रहा था। पुलिस ने वहां खड़ी अफीम की खेती को कब्जे में लिया।

शंकर लाल का 50 बीघा खेत है जिसमें करीब आधे बीघा मे अफीम की खेती कर रखी थी। बाकी जगह गेहूं की खेती थी। अफीम की खेती कितने समय से कर रहा है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। अफीम की खेती पकड़ने गए दल में पांचू थाने का हैड कांस्टेबल सुरेशकुमार, कांस्टेबल अन्नाराम, गोपालराम, शंकर के अलावा लक्ष्मीनारायण, डीएसटी टीम में एसआई महेंद्रकुमार मीणा, कांस्टेबल देवेंद्रकुमार, देवाराम, धारासिंह और बिठू शामिल थे।