उदयपुर : पुलिस ने दिखाई अवैध शराब के खिलाफ सख्ती, नष्ट की गई 200 लीटर महुआ वाश

उदयपुर पुलिस ने रविवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 200 लीटर महुआ वाश और 5 लीटर हथकढ़ शराब नष्ट की। जिले की जावर माइंस थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है। जिसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
जावर माइंस थाना अधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने 4 स्थानों पर दबिश दी थी। जहां अवैध रूप से नकली शराब बनाई जा रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 200 लीटर महुआ वाश और 25 लीटर हथकढ़ शराब नष्ट की है। इसके साथ ही पुलिस ने शराब बनाने वाली भर्तियों को भी नष्ट किया है। वहीं अब पुलिस की टीम द्वारा नकली शराब बनाने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में अवैध शराब के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत नकली और अवैध शराब निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को उदयपुर के जावर माइंस इलाके में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई।