उदयपुर स्पेशल पुलिस ने कारवाई करते हुए एक शातिर साइकिल-जूते चोर गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जिनसे 20 जोड़ी ब्रांडेड जूते, 15 जैकेट और चोरी की 14 साइकिल बरामद की गई है। गिरोह ऐसी चीजों की चोरी करते थे जिनकी FIR बहुत कम लोग कराते थे। पकडे़ गए 3 लोगों में 2 नाबालिग हैं, जबकि तीसरे का नाम शुभम बोकोलिया है। वह खेमपुरा इलाके में रहता है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि क्योंकि लोग साइकिल और जूते चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं कराते हैं। इसलिए लंबे समय से वह इनकी चोरी करते थे। यह लोग घरों की पार्किंग या लॉन में रखे हुए सामान की चोरी करते थे। आरोपियों ने शहर के केशव नगर, शांति नगर, पोलोग्राउंड, सवीना इलाके से साइकिल चोरी की। इसके साथ ही फतेहपुरा, हिरण मगरी और रूपसागर इलाके में घरों से कपड़े और जूते चुराए। महंगी साइकिल को औने पौने दामों पर बेच करते थे ऐश
शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में 22 से 25 साइकिल चुराई थी। चुराई हुई साइकिल को कुछ दिन चलाकर औने-पौने दामों पर बेच देते थे। साइकिल बेचने के बाद आए पैसों से वह मौज मस्ती करते और फिर से नई जगह साइकिल चुराने की प्लानिंग करते। जबकि ब्रांडेड जूते और जैकेट चुराने पर वह उसका इस्तेमाल करते थे। आरोपियों ने बताया कि कोई भी व्यक्ति ब्रांडेड कपड़े और जूते की पहचान नहीं कर सकता था। ऐसे में वह लोग खुद उसका इस्तेमाल करते थे।पुलिस ने बताया कि साइकिल जूते चोरी मामले में गिरफ्तार शुभम के खिलाफ पहले भी 5 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें निर्माणाधीन मकान से लोहे का सामान चोरी समेत अन्य छोटी चोरी की वारदात में शामिल है। शुभम ने ही दो नाबालिग लड़कों को लालच देकर जोड़ा था। इसमें एक नाबालिग कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा था। यह तीनों रात में मोटर साइकिल पर निकल घर की पार्किंग में पड़े साइकिल जूते चुराते थे। फिर अपने परिचितों और रिश्तेदारों को औने पौने दाम में बेच दिया करते थे।