नागौर : लेनदेन के विवाद में दी लूट की झूठी सूचना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नागौर जिले के लाडनूं में रुपयों के लेन-देन को लेकर झगड़ने और लूट की गलत सूचना देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है। तीनों स्पॉ सेंटर खोल कर मसाज करने का व्यवसाय कर रहे थे। पुलिस के अनुसार रूपयों के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ा करके पुलिस को लूट का फोन करने के पर उन्हें बुलाकर जाकर पूछताछ की गई तो आपस में ही झगड़ने लगे।
पुलिस ने उन्हें शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में चैनसिंह पुत्र मूलाराम जाट निवासी रावां (कुचामन), नन्दकिशोर पुत्र चतराराम जाट निवासी ईदगाह के पास जसवंतगढ़ तथा हरदयाल पुत्र बोदूराम जाट निवासी भियाणी (लाडनूं) शामिल हैं।