भरतपुर : हरियाणा से गिरफ्तार हुआ 6 साल से फरार चल रहा आरोपी, दो लोगों की हत्या का आरोप

भरतपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें 6 साल से फरार एक आरोपी को पहाड़ी थाना पुलिस ने देर रात हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दो लोगों की हत्या का आरोप था। आरोपी साहुन करीब 10 साल पहले नांगल क्रेशर जोन में हुई फायरिंग का आरोपी था। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी। दोनों पक्षों में रॉयल्टी ठेकों को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी साहुन इसी मामले में करीब 6 साल पहले फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी अनुसार, आरोपी युवक का नाम साहुन है, जो आहुन नांगल क्षेत्र का रहने वाला है। जो 6 साल से फरार चल रहा था। जिसको लेकर ASI लक्ष्मण सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। सूचना पर लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम मुखबिर की सूचना के अनुसार हरियाणा पहुंची। जहां चांदनाका में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।