ओडिशा: पति से झगड़ने के बाद महिला ने बच्चों को कुएं में फेंका, रातभर वहीं बैठकर रोती रही

ओडिशा के कंधमाल जिले में एक महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद अपने दोनों बच्चों को झगड़े के बाद कुएं में धक्का दे दिया। दोनों बच्चों में बेटी की उम्र 9 साल जबकि, बेटे की उम्र 5 साल थी। कुएं में डूबने की वजह से दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला ने घरेलू विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया। कंधमाल जिले के रायकिया ब्लॉक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ईसाई साही की रहने वाली भाग्यलक्ष्मी पात्रा अपने पति एम राजेश पात्रा के साथ लड़ाई के बाद शुक्रवार दोपहर अपने दो बच्चों के साथ घर से निकल गई। जिसके बाद उसने अपने दोनों बच्चों को कुएं में धक्का दे दिया, जिसके चलते दोनों बच्चों की मौत हो गई। हालांकि महिला खुद कुएं में नहीं कूदी, उसके पति और गांव वालों ने महिला को कुएं के पास शनिवार सुबह रोते हुए पाया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों की मदद से कुएं से दोनों बच्चों के शव कुए से बाहर निकाला गया।

महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं दूसरी ओर महिला के भाई ने पति पर दूसरी औरत के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है।