आसपुरा रोड राठी कृषि फार्म हाउस के समीप शनिवार शाम को दो मोटरसाइकिल आमने-सामने भीड़ गई। जानकारी के अनुसार रमेश खटीक और जितेंद्र खटीक निवासी जिलिया आसपुरा से जिलिया की ओर आ रहे थे। जबकि सामने से बाइक सवार राजूराम जड़ावटा निवासी गोपालपुरा जिलिया से कुचामन की ओर से जा रहा था। लेकिन राजूराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दो घायलों को कुचामन चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। निम्बी के पास कार और ट्रेलर की भिड़ंत
सालासर नेशनल हाईवे संख्या 58 पर रविवार देर सायं एक ट्रेलर व कार की भिड़ंत में कार चालक घायल हो गया। घटना लाडनूं-निम्बी जोधा रोड पर पंवार कृषि फार्म के पास हुई। दुर्घटना में घायल रूपाराम कोठ्यारी निवासी झरड़िया को निजी वाहन की मदद से राहगीरों ने लाडनूं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायल का इलाज जारी है।