ओडिशा: 7 फीट लंबे मगरमच्छ से 10 मिनट तक मुकाबला करता रहा 14 वर्षीय लड़का, ऐसे बचाई खुद की जान

ओडिशा में केंद्रपाड़ा जिले के एक गांव में 14 वर्षीय लड़का हादुरी दिखाते हुए करीब 10 मिनट तक मगरमच्छ के साथ मुकाबला करता रहा और आखिरकार अपनी जान बचाने में सफल रहा। पुलिस के मुताबिक, ओम प्रकाश साहू अपने दोस्तों के साथ पट्टामुंडई थाना क्षेत्र के अराजी गांव के पास कानी नदी में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ उसे खींचने लगा लेकिन साहू ने बहादुरी दिखाते हुए संघर्ष किया और अपनी जान बचा ली।

हमला इतना अचानक हुआ कि साहू को समझने का मौका नहीं मिला और जैसे ही मगरमच्छ उस पर झपटा साहू ने खुद को संभालते हुए उसके माथे और आंख पर घूंसा मारा। साहू के एक रिश्तेदार ने बताया कि मगरमच्छ पर मारे गए घूसों का फायदा मिला क्योंकि मार के बाद मगरमच्छ ने साहू को अपनी पकड़ से मुक्त कर दिया। साहू को पहले केंद्रपाड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।