भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में हुआ गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश, प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी सरकार

पंजाब नैशनल बैंक (PNB Scam) से 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) को को पुलिस ने लंदन में गिरफ्तार किया। उसे वेस्‍टमिंस्‍टर की कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तारी के बाद यह उम्‍मीद जगी है कि उसे भारत प्रत्‍यर्पित किया जा सकता है। इससे पहले नीरव मोदी (Nirav Modi) की गिरफ्तारी के लिए लंदन की एक अदालत ने वारंट जारी किया था। माल्या के वकील आनंद दुबे ही नीरव की पैरवी कर रहे हैं। मोदी 2018 में घोटाले के सामने आने से कुछ महीने पहले ही भारत से फरार हो गया था। सूत्रों के हवाले से खबर थी कि लंदन की कोर्ट ने नीरव मोदी (Nirav Modi News) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंटईडी (ED) के अनुरोध पर किया है। बता दें कि भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi)को हाल ही में लंदन में देखा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी को हाल में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा वारंट जारी करने के बारे में सूचित किया गया था और नीरव मोदी को जल्द ही स्थानीय पुलिस (लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस) द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी जमानत के लिए अदालत के समक्ष लाया जायेगा और उसके प्रत्यर्पण के लिए कानूनी कार्यवाही उसके बाद शुरू होगी।