टोंक : नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी का फंदा लगा की आत्महत्या, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

टोंक के निवाई में आत्महत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें पति बाथरूम में गया तब तक सब ठीक था और जब बाहर आया तो पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया। युवती की 1 महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को नीचे उतारकर मोर्चरी के लिए भिजवाया गया। जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार, मृतक विवाहिता का नाम हितेश्री है। जिसकी शादी करीब एक महीने पहले गुलजी गांव के अक्षय बलाई के साथ शादी हुई थी। परिवार ने बताया कि सोमवार सुबह अक्षय बाथरूम में गया तब सब सही था। बाहर आया तो पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया है।पुलिस का कहना है कि पृथम दृश्यता मामला सुसाइड का नजर आ रहा है। हालांकि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, फिलहाल मामले में पीहर वालों की तरफ से भी कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।