कोरोना वायरस को लेकर अभी तक येही बात सामने आई है कि 50 उम्र से ज्यादा लोगों को यह वायरस अपना शिकार बना रहा है लेकिन अब एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। इंग्लैंड में नवजात बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित निकला, जबकि इसकी मां को लग रहा था कि उसे न्यूमोनिया हुआ है। जब मां अपने नवजात बच्चे को लेकर हॉस्पिटल पहुंची तो जांच में पता चला कि बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित है। अब मां और बच्चे का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपको बता दे, यह पहला मामला है जब इतनी कम उम्र मर कोरोना वायरस हुआ है।
द सन कि रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात बच्चे के हॉस्पिटल में पहुंचने के कुछ मिनट बाद ही पता चला कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित है। अब डॉक्टर इस बात का पता लगा रहे हैं कि नवजात बच्चा पैदा होने के दौरान संक्रमण का शिकार बना या वो मां के गर्भ में भी संक्रमित हो चुका था। बच्चे को हॉस्पिटल में ही रखा गया है, जबकि मां को एक दूसरे स्पेशलिस्ट इंफेक्शंस वाले हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।संक्रमण के बावजूद बच्चे को मां का दूध देने की सलाह
रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स्टीट्रीशियन्स एंड गाइनोकोलोजिस्ट की तरफ से सलाह दी गई है कि बच्चे को मां से अलग नहीं किया जाए। संक्रमण की हालत में भी बच्चे को उसकी मां का दूध मिलना जरूरी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की तरफ से कहा जा रहा है कि बच्चा और मां कम से कम रिस्क में हैं। उनमें वायरस के लक्षण हल्के दिखे हैं। आपको बता दे, इंग्लैंड में 798 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। वहीं 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इंग्लैंड में किसी भी तरह के समारोह और भीड़ लगाने पर रोक लगा दी गई है।