बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में चोरों ने किया हाथ साफ, महिलाओं के गहने चोरी

बागेश्वर धाम सरकार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मुंबई के मीरा रोड इलाके में शनिवार को एक दिव्य दरबार सजाया गया। शनिवार शाम 5:30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ और रात 9:00 बजे कार्यक्रम लाखों की संख्या में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायी इस दरबार में उन्हें सुनने पहुंचे थे। शनिवार शाम 5:30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ और रात 9:00 बजे कार्यक्रम खत्म हुआ। कार्यक्रम के बाद एक ऐसी घटना घटित हुई जिसने सभी को चौंका दिया। एक तरफ लोग कार्यक्रम स्थल से अपने घर की तरफ निकल रहे थे, वही दूसरी तरफ लगभग 50 से 60 लोगों का एक समूह जिसमें ज्यादा महिलाएं थी मीरा रोड पुलिस स्टेशन पहुंचे। इन महिलाओं का आरोप था कि, कार्यक्रम के दौरान इनके गले से मंगलसूत्र के अलावा गले से सोने की चेन भी चोरी की गई। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 36 महिलाओं ने मंगलसूत्र और गले की चेन चोरी होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस थाने पहुंची महिलाएं काफी परेशान नजर आईं।

महिलाओं के शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। आपको बता दें, मीरा रोड में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 2 दिनों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और इसे लेकर राजनीतिक बहस भी जारी है।