उदयपुर : मां की संवेदनहीनता का शिकार हो रहा था 7 साल का बेटा, दर्ज हुआ मुकदमा

उदयपुर के के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रविवार को मां की संवेदनहीनता का ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर हर कोई हैरान हैं। यहां मां अपने बच्चे को हर दिन मारती थी जिसके चलते उसपर मुकदमा दर्ज किया गया हैं। सीडब्ल्यूसी सदस्य राजीव ने बताया कि चाइल्ड लाइन ने बच्चे के साथ मारपीट की सूचना दी थी। साेमवार काे उससे बातचीत करेंगे।
चाइल्ड लाइन सदस्य महेन्द्र सिंह ने थाने में दी अपनी रिपाेर्ट में बताया कि चाइल्ड लाइन कार्यालय पर सूचना मिली थी कि सुंदरवास एरिया में 7 साल के बच्चे धीरज के साथ मां राेजाना मारपीट करती है। पिता भीलवाड़ा रहते हैं और पति-पत्नी के बीच काेर्ट केस चल रहा है। बच्चा अपनी मां के साथ नाना श्यामलाल शर्मा के घर रहता है। घर पहुंचे और बच्चे से बात की ताे उसने भी यहीं बताया कि मां आए दिन मारती है। उन्होंने आज भी पिटाई की।