कोटा : जारी हुआ 8वीं बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर, स्टूडेंट्स को मिलेगा विभाग की इस पहल का लाभ

शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड कि परीक्षाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और इस कड़ी में विभाग ने 8वीं बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर जारी किया हैं। डीईओ गंगाधर मीणा ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा से पूर्व बेहतर रिजल्ट के लिए माॅडल पेपर जारी किए हैं। अभी कक्षा आठवीं का बनकर तैयार हाे चुका है। जल्द ही कक्षा 10 वीं और 12 वीं बाेर्ड के जारी कर दिए जांएगे। यह स्टूडेंट्स के लिए काफी उपयाेगी हाेंगें।
विभाग की ओर से कक्षा 8वीं के माॅडल पेपर का विमाेचन किया है। जल्द ही 10वीं, 12वीं के माॅडल पेपर भी जारी हाेेंगे। विभाग की ओर से इन्हें विभाग की टीम के अलावा एक्सपर्ट शिक्षक और सब्जेक्ट फेकल्टी से सिलेबस के अनुसार तैयार करवाए हैं। डीईओ माध्यमिक मुख्यालय गंगाधर मीणा ने बताया कि इन माॅडल पेपर काे सबसे पहले ब्लाॅक में वितरण किया जाएगा। इसके बद यह स्कूलवाइज पहुंचेंगे। स्कूलाें में सब्जेक्ट टीचर स्टूडेंट्स काे अपने स्तर पर साॅल्व करवाएंगे, ताकि स्टूडेंट्स काे परीक्षा पेपर का पैटर्न भी मालूम हाे सके।इसमें इन कक्षाओं के सभी विषयाें के पेपर है। साथ ही इनका साॅल्यूशन भी है। सीडीईओ हजारी लाल शिवहरे ने बताया कि विभाग की ओर से एक अच्छी पहल है। इसका लाभ स्टूडेंट्स काे मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से की गई इस पहल से जिले के 719 स्कूलाें के स्टूडेंट्स काे राहत मिलेंगी। इनमें कक्षा आठवीं के 398, 10वीं के 82 और कक्षा 12 वीं के 239 स्कूलाें काे लाभ मिलेगा।