शहर में राहगीरों को मोबाइल फोन लूटकर भागने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट में नार्थ जिले की शास्त्री नगर थाना पुलिस ने की। एडिशनल डीसीपी धर्मेंद्र सागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जावेद खान (22) शास्त्री नगर में पानीपेच स्थित कलाकार कॉलोनी का रहने वाला है।
पिछले दिनों इलाके में फोन पर बातचीत करते हुए जा रहे राहगीर से मोबाइल फोन लूटकर भागने के मामले में थानाप्रभारी दिलीप सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जिसमें पुलिस कांस्टेबल राधाकृष्ण की सूचना पर लूट की वारदात में जावेद को चिन्हित किया गया। इसके बाद पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया। उससे लूट की अन्य वारदातें खुलने की संभावना है।