बिलाड़ा : अपहरण के बाद किया गया नाबालिग से दुष्कर्म, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बिलाड़ा पुलिस थाने में अपहरण व दुष्कर्म मामले में दर्ज पोक्सो एक्ट में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि पीड़िता के पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
सहायक उपनिरीक्षक हुकमसिंह ने बताया कि 21 दिसंबर को पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 20 दिसंबर दोपहर को उसकी नाबालिग पुत्री व भतीजी पैदल जा रहे थे कि बाइक पर आये बदमाश उसका अपहरण कर ले गए। कॉल डिटेल व अन्य जानकारियां जुटा कर पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब किया। साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।आरोपियों में पुसाराम पुत्र शेषाराम निवासी दर्जियों की मंडली रोहिट पाली, गैनाराम पुत्र भवरलाल निवासी पांचवा कला, शिवपुरा पाली, मुकेश पुत्र देवाराम निवासी पांचवा खुर्द शिवपुरा पाली व दिलीप कुमार पुत्र किशोर राम राजोला कला शिवपुरा पाली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जांच एसआईयूसीएडब्ल्यू पुलिस उपअधीक्षक आनंदसिंह राजपुरोहित कर रहे हैं। एएसआई हुकमसिंह, हेमराज कांस्टेबल, रामनिवास, तकनीकी संजय, दशरथ, डीसीआरबी देवाराम हैड कांस्टेबल शामिल है।