अलवर के गोविंदगढ़ में पुलिस ने वसीम पुत्र शमशेर निवासी न्याना को गिरफ्तार किया है जिसपर एक नाबालिक से गैंगरेप के आरोप लगे हैं। इस मामले में आरोपियों ने नाबालिग को टपूकड़ा ले जाकर गैंगरेप किया। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी से पूछताछ कर रही है। डीएसपी ओम प्रकाश मीणा ने बताया कि नाबालिग से टपूकड़ा के एक पीजी में दुष्कर्म किया गया था। घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया गया है। पीजी संचालक से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना करा बयान दर्ज किए हैं।
गुरुवार को क्षेत्र की एक 15 साल की नाबालिग के भाई ने वसीम पुत्र शमशेर सहित कई आरोपियों के खिलाफ उसकी बहन को अगवा कर टपूकड़ा ले जाने और वहां गैंगरेप करने का मामला दर्ज कराया था। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद बालिका का वीडियो भी बना लिया था। इससे परिजन बदनामी के डर से घटना के 5 दिन बाद तक मामला दर्ज नहीं कराने पहुंचे। आरोपियों की धमकियों के चलते गुरुवार को मामला दर्ज कराया। इसके बाद अलवर एसपी भी गोविंदगढ़ पहुंची थी।गैंगरेप के मुख्य आरोपी को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन गैंगरेप में इस्तेमाल पीजी संचालक सहित अन्य आरोपियों के नाम पर पर्दा डालने के पुलिस पर आरोप लग रहे है। मुख्य आरोपी पकड़े जाने के बावजूद पुलिस ने शुक्रवार को अन्य आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए। जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।