विशाखापत्तनम। रविवार को आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। गृह मंत्री वी अनिता ने पीटीआई को बताया, आग की दुर्घटना में दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि घायलों को यहां के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिला अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।