जयपुर : विवाहिता ने अपने ही पति पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, इच्छा के विरुद्ध बनाए संबंध

जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां विवाहिता ने अपने ही पति पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं जिसके साथ वह पिछले तीन साल से रह रही थी। महिला ने पति पर धोखे से शादी करने और इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। विवाहिता का आरोप है दोनों ने एक एफिडेविट पर शादी का करार किया था। इसके बाद युवक महिला को लेकर परिवार के पास पहुंचा। जहां परिवार ने उन्हें नहीं स्वीकारा। पीड़िता को युवक ने किसी तरह घर पर रखा और रेप किया। अब उसे धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस का कहना है कि विवाहिता से संपर्क नहीं हो सका है। उसके बयान कराए जाएगें। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

रामनगरिया थानाधिकारी पुरूषोतम महरिया ने बताया कि विवाहिता ने कोर्ट के इस्तेगासे से रिपोर्ट दी है। उन्हें बुधवार को ही रिपोर्ट मिली है। 32 साल की विवाहिता ने बताया कि तीन साल पहले उसका परिचय विक्रम (35) से हुआ था। उन दोनों के बीच में दोस्ती हो गई। इसके बाद उसकी शादी विक्रम पुत्र मिश्रीलाल से हुई थी। वे एक साथ घर में रहने लगे थे। उसने कई बार इच्छा के विरूद्ध रेप किया। उसे घर पर कुछ दिनों से परेशान करने लग गए। मारपीट करने लग गए।

उसके पिता मिश्रीलाल, भाई गिर्राज, सुरेश ने मारपीट की। उसे धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया। दोबारा से घर पर नहीं आने की धमकी दी। उसके चांदी के कड़े व अन्य गहने भी हड़प कर लिए। जांच में सामने आया है कि विवाहिता की सात साल पहले भी शादी हो चुकी है। वह पहले पति को छोड़ चुकी है। अब वह तीन साल से विक्रम के संपर्क में है। आरोपी ने सारे गहने हड़प कर लिए। घर से भी निकाल कर बाहर कर दिया। अब पत्नी ने उसके खिलाफ जयपुर के रामनगरिया थाने में जबरन दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है।