1 जनवरी से इन नियमों में होगा बदलाव, करोड़ों लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा असर

नया साल 2021 आ चुका हैं और 1 जनवरी से नए साल में कई नियमों में बदलाव किए गए हैं जो आम आदमी की जिंदगी से जुड़े हुए हैं। इसमें चेक पेमेंट से लेकर फास्टैग, यूपीआई पेमेंट सिस्टम, जीएसटी रिटर्न के नियमाें में बदलाव आदि शामिल है।

काॅन्टेक्टलेस कार्ड ट्रांजेक्शन

आरबीआई ने काॅन्टेक्टलेस कार्ड पेमेंट की लिमिट 2 हजार से बढ़ाकर पांच हजार कर दी है। डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पांच हजार तक के पेमेंट के लिए पिन नहीं डालना हाेगा। ये सिस्टम 1 जनवरी से लागू हाेगा।
चेक पेमेंट सिस्टम

चेक के जरिए 50 हजार या ज्यादा पेमेंट पर कुछ जरूरी जानकारी दाेबारा कंफर्म करनी पड़ेगी। चेक देने वाला व्यक्ति यह जानकारी एसएमएस, माेबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम जैसे इलेक्ट्राॅनिक माध्यम से दे सकता है।

लैंडलाइन से जीरो लगाकर माेबाइल पर काॅल करना होगा

अगर आप एक जनवरी के बाद लैंडलाइन से किसी भी माेबाइल नंबर पर फाेन करते हैं ताे उसके लिए पहले जीरो का इस्तेमाल करना हाेगा। बिना जीराे लगाए आपका काॅल नहीं लगेगा।जीएसटी रिटर्न

नए नियम के तहत जिन काराेबारियाें का टर्नओवर पांच कराेड़ रुपए से कम है, उन्हें हर महीने रिटर्न दाखिल नहीं करना होगा। टैक्स पेयर्स काे केवल अाठ रिटर्न भरने हाेंगे। इसमें चार जीएसटीआर 3 बी और 4 जीएसटीआर 1 रिटर्न भरना हाेगा।

वाहनाें पर फास्टैग अनिवार्य

सभी चार पहिया वाहनाें पर फास्टैग लगाना अनिवार्य हाेगा। बिना फास्टैग के नेशनल हाइवे टाेल पार करने वाले चालकाें काे दाेगुना चार्ज देगा हाेगा। हालांकि अधिकतर लाेगाें ने वाहनाें पर फास्टैग लगवा लिए हैं।