डूंगरपुर : घर के पास ही मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

डूंगरपुर जिले के जामुबड़ी गांव में बीती रात एक घटना में घर नहीं लौटे अधेड़ का शव उसके घर के पास ही मिला हैं। मृतक के सिर पर चोट के निशान और खून बहने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पुत्र विनीत ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में कहा है कि मेरे पिता बसु डामोर पेशे से सुथार (खाती) का काम करते हैं। शुक्रवार को तलैया गांव में काम कर शाम को घर लौट रहे थे। उन्होंने घर पर फोन कर इस बारे में जानकारी दी थी।घर नहीं लौटे तो मां ने खोज-खबर ली। रात को 10 बजे उनका शव घर के पीछे मिला। पिता के सिर पर चोट थी और खून निकल रहा था। हमें आशंका है कि किसी ने उनकी हत्या कर शव घर के पास डाल दिया है। विनीत की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।