सीकर : हादसे का शिकार हुआ खेत से पशु भगाने गया व्यक्ति, ट्रेन से कटकर हुई मौत

खेत में घुसे आवारा पशुओं काे भगाने निकले कांस्टेबल के भाई की ट्रेन की चपेट में आने से माैत हाे गई। हैडकांस्टेबल शाैकीन खान ने बताया कि 62 वर्षीय जगदीश प्रसाद रसीदपुरा का रहने वाला था। मृतक के परिजनाें ने बताया कि रात काे उनके खेत में आवारा पशु घुस आए थे। जिनकाे भगाने के लिए जगदीश प्रसाद रात काे घर से निकल कर खेत के पास पहुंचा।
यहां वह आवारा पशुओं काे भगाने के लिए उनके पीछे जा रहा था। अचानक रेलवे लाइन के पास चूरू से आने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रेन रुकी ताे गांव के लाेग माैके पर पहुंचे। यहां जगदीश प्रसाद का क्षत-विक्षत शव पटरियाें के पास बिखरा पड़ा मिला। जिसकाे समेट कर इन्हाेंने एसके अस्पताल की माेर्चरी में रखवाया।परिजनाें की माैजूदगी में उसका पाेस्टमार्टम किया गया। बलारां थाने में कार्यरत माेहनलाल फेनिन ने बताया कि जगदीश प्रसाद उनका बड़ा भाई था। जाे कि, खेती का काम करता था। छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिछले सात दिसंबर काे ही उसने अपनी एक लड़की और लड़के की शादी की थी।