महाराष्ट्र के नासिक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक से टकराने के बाद आग का गोला बनी बस, 11 की मौत

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार-शनिवार की देर रात एक बस में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। शवों और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद बस आग का गोला बन गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नासिक पुलिस ने कहा कि वे अभी भी डॉक्टर की पुष्टि होने के साथ मौतों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। ना नासिक पुलिस ने बताया कि ये हादसा आज सुबह तड़के करीब 5:15 मिनट पर हुआ हादसा। पुलिस ने अब तक सड़क हादसे के बाद बस में लगी भीषण आग में जलकर 11 यात्रियों की मौत होने की खबर की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि ये भीषण सड़क हादसा नासिक-औरंगाबाद रोड पर हुआ। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कई लोगों की जान आग में जलकर जा चुकी थी। जल्दी से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों की हालत गंभीर है और मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

यवतमाल से मुंबई जा रही इस लक्जरी बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई। जिसके बाद बस में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस 50-60 फीट आगे जाकर गिरी। हादसे के बाद तुरंत बस में आग लग गई। जिसके बाद कुछ यात्रियों ने जान बचाने के लिए बस से कूदने की कोशिश की। जिसमें वह बुरी तरह घायल भी हुए हैं। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बस में करीब 30-32 लोग सवार थे।