डूंगरपुर : प्रेमिका की सगाई से नाराज प्रेमी बना दरिंदा, फंदे पर लटकाकर मारता रहा पत्थर, मफलर के कारण पकड़ा गया

डूंगरपुर से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई हैं जहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का रेप कर गला घोंटकर मार दिया और उसे लटका दिया। उसे लगा कि कही वह जिंदा तो नहीं, इसलिए लटकाने के बाद उसे पत्थर मारता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवक ने अपनी घिनौनी करतूत मान ली है। सागवाड़ा सीआई सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि मृतका का शव मफलर से लटका हुआ मिला था। मौके पर कोई सबूत नहीं थे। एफएसएल टीम को बुलाया गया। आस-पास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने मफलर गांव के ही युवक मुकेश का होना बताया। गांव में दबिश देकर युवक को पकड़ा गया। डीएसपी सागवाड़ा नरपत सिंह ने बताया कि पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है। आरोपी मुकेश अपनी प्रेमिका को कुएं में धक्का देकर मारना चाहता था। उसने लड़की को कई बार कुएं के पास ले जाने के प्रयास भी किया, लेकिन वह कुएं के पास नहीं गई। इस कारण मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी।

डूंगरपुर SP सुधीर जोशी ने बताया कि आरोपी मुकेश मीणा (23) को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े जाने पर आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, बाद में गुनाह कबूल लिया। पूछताछ में बताया कि लड़की रेनकोट बनाने वाली एक कंपनी में काम करती थी। वह भी उसी कंपनी के पास ही डिस्पोजल ग्लास बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों साथ आते-जाते भी थे। दो साल से दोनों का अफेयर चल रहा था। इस बीच प्रेमिका की सगाई कहीं ओर हो गई। लड़की ने भी रिश्ते को हामी भर दी।

उसने बात करना तक बंद कर दिया। इससे नाराज होकर मर्डर का प्लान बनाया। 2 जनवरी को उसे अपने घर बुलाकर सुनसान जगह पर ले गया। खेतों में ले जाकर रेप किया और पत्थर से वार कर दिया। उसके बाद मफलर से गला घोंटकर पेड़ के फंदे से लटका दिया। जिंदा न बचे, इसलिए लटकाने के बाद भी 4 से 5 बार पत्थर से वार किया। जब यकीन हो गया कि मर गई, तब भाग गया।