कर्नाटक : मुसलमान हम पर भरोसा नहीं करते, इसलिए नहीं देंगे टिकट : बीजेपी नेता

कर्नाटक के बरिष्ठ बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा ने लोकसभा चुनाव में टिकटों के वितरण को लेकर विवादित बयान दिया है। एक रैली को संबोधित करते हुए ईश्वरप्पा ने कहा कि भाजपा मुस्लिमों को टिकट इसलिए नहीं देती है, क्योंकि वो हम पर विश्वास नहीं करते हैं। बता दे, केएस ईश्वरप्पा कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। जगदीश शेट्टी के नेतृत्व वाली कार्नाटक की बीजेपी सरकार में 2012 से 2013 तक उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 70 वर्षीय ईश्वरप्पा कुरबा समुदाय से आते हैं।

ईश्वरप्पा ने ये बात कोप्पल में कुरबा और अलपसंख्यकों को संबोधित करते हुए कही। वहीं, कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आपको केवल वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया है और आपको टिकट भी नहीं दिया है। मुसलामान हम पर भरोसा नहीं करते, इसलिए हम आपको टिकट नहीं देते है। आप हम पर भरोसा कीजिए हम आपको टिकट और बाकी की चीजें भी देंगे।

पहले भी दे चुके है विवादित बयान

बता दे, इससे पहले भी वह विवादित बयान दे चुके हैं। जब कर्नाटक में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या पर उन्होने कहा था कि 22 आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले वो मुसलमान हैं, जो कांग्रेस के साथ जुड़े हैं। जबकि, उनकी पार्टी(भाजपा) के साथ जुड़े मुसलमान अच्छे हैं।

कर्नाटक में 14 लोसभा सीटों पर 18 अप्रैल को बाकी की 14 सीटों पर 23 अप्रेल को मतदान होने हैं।