कांग्रेस की तरह उसका चुनावी घोषणापत्र भी भ्रष्ट और झूठ से भरा : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज रुणाचल प्रदेश के पासीघाट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र (Congress Manifesto) को पाखंड से भरा दस्तावेज करार दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस की तरह उसका चुनावी घोषणापत्र भी भ्रष्ट और झूठ से भरा हुआ है। उसे पाखंड से भरा दस्तावेज कहना चाहिए। जो लोग देश का अपमान करते हैं ऐसे लोगों से कांग्रेस सहानुभूति रखती है। जो भारत के संविधान को नहीं मानत ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का जो कानून है उसको खत्म करने का वादा कांग्रेस पार्टी ने किया है। दरहसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को घोषणापत्र जारी किया था। घोषणापत्र में बेरोजगारी, किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा पर फोकस किया गया है। साथ न्याय योजना को प्रमुखता से लागू करने की बात कही गई है।

पीएम मोदी ने कहा एक तरफ इरादों वाली सरकार है, दूसरी तरफ सिर्फ और सिर्फ झूठे वादों वाले नामदार हैं। इन लोगों की तरह ही इनका घोषणा पत्र भी भष्ट होता है, बेइमान होता है, ढकोसलों से भरा होता है। इसलिए उसे घोषणा पत्र नहीं 'ढकोसला पत्र' कहना चाहिए. बीजेपी ने कभी किसानों को बेवकूफ बनाकर वोट नहीं मांगा। पीएम मोदी ने कहा, 'यह चुनाव विश्वास और भ्रष्टाचार, संकल्प और षड्यंत्र के बीच चयन का है। ये संकल्प और साजिश के बीच का चुनाव है। ये भरोसे और भ्रष्टाचार के बीच का चुनाव है। ये अरुणाचल-नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए दिन रात एक करने वालों और दशकों तक अरुणाचल-नॉर्थ ईस्ट की उपेक्षा करने वालों का चुनाव है।

पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ वो दल जिन्होंने कभी देश की आशाओं-आकांक्षाओं को नहीं समझा, जिन्होंने देश पर राज करने की नीयत से सत्ता पर कब्जा जमाए रखा। जबकि आपका ये चौकीदार, आपके सेवक की तरह काम कर रहा है।

अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों और 60 विधानसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

कांग्रेस के घोषणापत्र को योगी आदित्यनाथ ने बताया 'उबाऊ'

कांग्रेस के घोषणापत्र को उबाऊ और पुराने अपूर्ण वादों का नया संकलन करार देते हुए बीजेपी के फायर ब्राण्ड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि इस पार्टी ने अपनी 55 वर्षों की नाकामी को 55 पृष्ठ के घोषणापत्र के जरिए व्यक्त किया है। यहां 'विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन' को संबोधित करते योगी ने कहा 'कांग्रेस का 55 पृष्ठ का घोषणा पत्र उबाऊ है, पुराने अपूर्ण वादों का नया संकलन है। कांग्रेस ने अपनी 55 वर्षों की नाकामी को 55 पृष्ठ के घोषणा पत्र के माध्यम से व्यक्त किया है।' उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को छलावों का पुलिंदा बताते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व का यह झूठ दोबारा बेनकाब होगा। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को जोरदार जवाब देगी। योगी ने कहा कि कांग्रेस जो कार्य 55 वर्षों में नहीं कर पायी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 55 महीनों में इन कार्यों को कर दिखाया।