लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति झा आजाद (Kirti Jha Azad) को झारखंड के धनबाद (Dhanbad) से टिकट दिया गया है। झारखंड की दो सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। लिस्ट के अनुसार कीर्ति झा आजाद को धनबाद से और खूंटी सीट (आरक्षित) से कालीचरण मुंडा को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद कीर्ति आजाद लगातार दरभंगा सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे। लेकिन दरभंगा सीट महागठबंधन में सीट बंटबारा के तहत राजद के खाते में जाने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। महागठबंधन में सीट बंटवारा के बाद अब बिहार में कीर्ति आजाद के लिए कोई सीट नहीं है, जिससे उन्हें टिकट मिल सके। ऐसे में कांग्रेस ने झारखंड के धनबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि कीर्ति झा आजाद ने पिछली बार बीजेपी के टिकट पर आरजेडी के मोहम्मद अली अशरफ फातमी को ही हराया था। बता दें कि झारखंड का धनबाद लोकसभा क्षेत्र महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के खाते में गया है। बता दें कि बीजेपी ने धनबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद पशुपति नाथ सिंह पर ही भरोसा जताया और उन्हें ही चुनाव मैदान में उतारा है। कीर्ति आजाद (Kirti Azad) कांग्रेस से जुड़ने से पहले बीजेपी में थे। वह बिहार के दरभंगा (Darbhanga) के सांसद हैं। वो तीन बार से दरभंगा लोकसभा सीट जीत चुके हैं। आजाद को भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 2015 में निलंबित कर दिया था।