जयपुर : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 40 किलो गांजे के साथ पकडे गए कार सवार तीन तस्कर

सीएसटी ने हरमाड़ा इलाके में कार सवार तीन मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा। ये गांजा सप्लाई करते है। पुलिस ने बिहार में वैशाली जिले के रहने वाले आरोपी सोनू कुमार, पटना निवासी हरेन्द्र कुमार व कार चालक राजकुमार राय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 40 किलो 400 ग्राम गांजा और उनकी कार बरामद कर ली। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि तस्कर सोनू व हरेन्द्र दोनों आपस में दोस्त है। वे अपने चालक राजकुमार के सहयोग से कार से अन्य राज्यों से गांजा खरीदकर जयपुर में सप्लाई करते है।
एडिशनल डीसीपी सुलेश चौधरी के अनुसार आरोपी पटना के हाजीपुर से 10 हजार रुपए प्रति किलो के भाव से खरीदकर जयपुर में 18 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचते है। आरोपियों ने गांजा तस्करी के लिए कार में अलग-अलग गुप्त जगह बना रखी है। सामान्य नाकाबंदी में पुलिस कार में छिपा रखे मादक पदार्थ को पकड़ नहीं पाती। आरोपी अगरतल्ला से भी गांजा लेकर आते है। जिसकी सबसे ज्यादा डिमांड रहती है।