मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, रेल में फ्री यात्रा कर पाएंगे रेलवे कर्मचारियों के बच्चे!

लोकसभा चुनाव से पहले रेलवे कर्मचारियों को मोदी सरकार एक बड़ा तोहफा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे अपने कर्मचारियों के दो बच्चों को अब 33 वर्ष की उम्र तक मुफ्त यात्रा पास देगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। रेल मंत्री ने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के साथ बैठक के बाद इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी। रेल मंत्री ने सभी मंडल रेल प्रबंधकों को पत्र जारी कर दिए गए हैं। दरहसल, पहले ये उम्र सीमा 21 साल की आयु तक थी।

रेल कर्मचारियों की ये मांग सालों से चल रही थी। रेल कर्मचारियों का कहना था कि उनके बच्चे 20 या 21 साल की उम्र के बाद ही ज्यादा सफर करते हैं। वो दूसरे राज्यों या शहरों में पढ़ाई के बाद प्रतियोगी परीक्षा देने या फिर दूसरे कोर्स के लिएबाहर जाते हैं। इस कारण रेलवे कर्मचारियों ने सरकार से बच्चों को रेल सफर की दी जाने वाली सुविधा की समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी।

इस व्यवस्था के तहत कर्मी के बेटे और बेटी दोनों ही शामिल हैं, पर बेटी शादी होते ही मुफ्त यात्रा पास से वंचित हो जाएगी। बेटे शादी के बाद यानी 33 साल की आयु तक सफर कर सकेंगे बशर्ते वे आत्मनिर्भर न हों। मतलब खुद सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो इस सुविधा से वंचित हो जाएंगे।