कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर तबलीगी जमात के लोगों ने पानी फेर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 2000 कोरोना संक्रमण के जो मामले सामने आए हैं उनमें से तो 389 मामले तो तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं और रिपोर्ट आने के साथ ही ये आंकड़े दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार देर शाम तक जो आंकड़े आए थे वो साफ ईशारा कर रहे थे कि तबलीगी ने कोरोना पर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर पानी फेर दिया और मामले लगातार बढ़ रहे हैं। टीओआई के मुताबिक पूरे देश में 2 हजार के करीब जो मामले सामने आए हैं उनमें से 389 मामले (लगभग 20%) तबलीगी जमात से जुड़े हैं। इस जमात से जुड़े 9 लोगों की तेलंगाना में भी हो चुकी है।
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने देश में बढ़ते आंकड़ों के लिए मरकज में आयोजित तबलीगी में भाग लेने वाले यात्रियों को भी जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना के 134 मामले तबलीगी से जुडे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार से अभी तक कुल 386 नए मामले सामने आए हैं और बढ़ने का एक कारण यह है कि तबलीगी जमात के लोगों द्वारा की गई यात्रा रही।
यह आंकड़े और बढ़ सकते हैं क्योंकि तबलीगी जमात से जुड़े 8000 लोगों की रिपोर्ट आनी बांकि है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक तबलीगी से जुड़े 16 लोग में 3 विदेशी और 13 भारतीयों की विभिन्न राज्यों में मौत हो चुकी है। उनमें से कुछ के कोविड 19 (Covid-19) के पॉजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी है जबकि कुछ कि रिपोर्ट आनी बांकि है। इससे पहले दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में बुधवार को तबलीगी जमात से जुड़े एक शख्स की मौत हो गई थी जो मलेशिया का नागरिक था। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके अलावा तमिलनाडु के रहने वाले एक 64 साल के शख्स की तीन दिन पहले लोक नायक अस्पताल में मौत हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक उसकी रिपोर्ट कोविड 19 पॉजिटिव आई है।शख्स ने अस्पताल में किया आत्महत्या का प्रयास
तबलीगी जमात के एक शख्स ने दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में खुदकुशी का प्रयास किया। हालांकि उसे अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने बचा लिया है। यह व्यक्ति अस्पताल की छठी मंजिल से कूदने की कोशिश कर रहा था। इस वारदात के बाद अस्पताल की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि मामले की जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी थी। उन्होंने बताया था कि राजीव गांधी अस्पताल में एक व्यक्ति ने खुदकुशी का प्रयास किया है लेकिन उसे बचा लिया गया है। हालांकि उन्होंने इस व्यक्ति का संबंध मरकज से नहीं बताया था।