अलवर : कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, आज आए 915 नए मामले, 5 हजार के पास पहुंचा आंकड़ा

जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण भी अपनी रफ्तार बढ़ाता जा रहा हैं। हालत बाद से बदतर होते जा रहे हैं। अलवर जिले में बीते 24 घटो में सोच से परे 915 नए मामले आए हैं जिसके बाद अब एक्टिव केस 4 हजार 869 हो चुके हैं। आज जिले में भिवाड़ी के अवलोन निवासी 38 साल के व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई है। अलवर जिले के अस्पतालों में आक्सीजन बेड 745 हैं। केवल 72 ICU बेड और 65 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।

चिंता की बात यह है कि 915 में करीब 20 प्रतिशत यानी करीब 183 लोग अधिक गंभीर लक्षण वाले हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है। जबकि जिले के अस्पतालों में सीमित संसाधन हैं। आगामी दो दिन में इतने मरीज और आ गए तो अस्पतालों में ऑक्सीजन के बेड मिलना मुश्किल हो जाएगा। जिले में अब एक्टिव केस 4 हजार 869 हो चुके हैं। जिसमें से 4 हजार 479 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि ऑक्सीन सपोर्ट पर 185 मरीज आ चुके हैं। आइसीयू में 72 और वेंटिलेटर पर 21 मरीज हैं। यह संख्या भी तेजी से बढ़ी है।

राजस्थान में कोरोना ने मचाया कोहराम, 62 की हुई मौत, मिले 14,622 नये संक्रमित

कोरोना का कोहराम राजस्थान में थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और आए दिन यह नए रिकॉर्ड बना रहा हैं। बीते 24 घंटे के अंदर 14,622 नये संक्रमित आने से प्रशासन की चिंता और बढ़ गई हैं एवं प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ चुका हैं। राजस्थान में इन आंकड़ों को देखते हुए कुछ रियायतों के साथ कर्फ्यू जारी हैं, लेकिन इसमें अब फिर से सख्ती देखने को मिल रही हैं। इस बीमारी से आज 62 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सरकार के लिए सबसे बड़ी समस्या बढ़ता एक्टिव केसों का ग्राफ है। आज एक्टिव केसों की संख्या 96,366 पर पहुंच गई। यह एक सप्ताह में 95 फीसदी यानी लगभग दो गुने हो गई। एक सप्ताह के अंदर 47 हजार 90 एक्टिव केस बढ़े है। वहीं इसकी तुलना में रिकवरी बहुत कम है, केवल 18078 मरीज ही एक सप्ताह में ठीक हुए है।