शुक्रवार दोपहर बाद अलवर के नीमराणा के मंगलपुर नया गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें एक 30 वर्षीय महिला अपन दो बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। इस हादसे में महिला की तो मौत हो गई लेकिन दोनों बच्चों को बचा लिया गया। महिला का शव नीमराणा के अस्पताल की मॉर्चरी में है। वहीं बच्चों को बहरोड़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आठ साल की बालिका सुहाना को कम चोट आई हैं। जबकि, बेटे यश को सिर में अधिक चोट लगी हैं। इस कारण वह गंभीर है।
दोपहर करीब तीन बजे बाद की घटना है। महिला को कुएं में कूदते हुए उसके सुसर ने देख लिया था। असल में जिस कुएं में महिला कूदी वह उनका ही था और घर से तीन चार खेत की दूरी पर ही लगता है। इस कारण जल्दी पता लग गया। इसके बाद तुरंत बाद ग्रामीणों ने रस्सों के जरिए तीनों को बाहर निकाला है। ग्रामीणों ने बताया कि अमिता पत्नी सुनील कुमार यादव ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या कर ली। वह अपनी आठ साल की बेटी सुहाना व पांच साल के बेटे यश को लेकर कुएं में कूदी थी। इससे महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों की जान बच गई। उन्हें घायल हालत में नीमराणा के अस्पताल में भर्ती कराया है।