शादी में दहेज कम लाने पर विवाहिता काे घर से निकाल देने का मामला सदर थाने में दर्ज कराया गया है। सांवलाेदा पुराेहितान की संजू देवी ने मामला दर्ज कराया कि उसका विवाह 2014 में झीगर के ओमप्रकाश के साथ कलेक्टर के समक्ष विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुआ था। शादी के बाद पति ओमप्रकाश और सास-ससुर, ननद-नंदोई ने दहेज नहीं लाने के कारण प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
पति मारपीट करने लगा और पांच लाख रुपए तथा गाड़ी पीहर से लाने के बाद ही घर में आराम से रखने की धमकी देता रहा। उसकाे भूखा रखा जाता और नाैकराें जैसा बर्ताव हाेता था। इस दाैरान उसके बेटी जन्मी ताे ससुराल वालाें का रवैया और आक्रामक हाे गया। जिसकी शिकायत घरवालाें से की ताे उसके पिता उसकाे अपने साथ ले गए। पीछे से उसका पति भी वहीं आकर रहने लगा।
पति ने धाेखे से उनकी कृषि भूमि पर किसान क्रेडिट कार्ड पर छह लाख रुपए का लाेन उठा लिया। पिता ने उसके पति काे एक पिकअप दिला दी। जिसकाे भी उसने खुर्द-बुर्द कर दिया तथा शराब पीकर उसके और उसके पिता के साथ मारपीट कर पांच लाख रुपयों के साथ गाड़ी की मांग की।इसके बाद पति उसकी बेटी काे ले गया। तब से पीड़िता अपने पीहर में रह रही है और ससुराल वाले दहेज की मांग पर अडे़ हैं। आराेप है कि ससुराल वाले दहेज नहीं देने पर ओप्रकाश की शादी दूसरी जगह करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने ससुराल वालाें से उसका गहना, पिकअप गाड़ी और लाेन के छह लाख रुपए दिलाने की मांग की है।