अजमेर : घट रहा कोरोना का कहर, 932 सैंपल में सिर्फ 65 पाए गए संक्रमित

देशभर में कोरोना के आंकड़ों में कमी देखि जा रही हैं जो सुखद खबर हैं। अजमेर जिले में भी कोरोना का असर कम होने लगा हैं। पिछले 24 घंटे में काेराेना जांच के लिए हुई सैंपलिंग में मात्र सात प्रतिशत लाेगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों व नर्सिंगकर्मियों की ओर से पिछले 9 माह से लगातार काेविड में मरीजों की देखरेख किए जाने का परिणाम है कि अब संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

चिकित्सा विभाग की सैंपलिंग में भी काेविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम आ रही है। मंगलवार काे जेएलएन अस्पताल की माइक्रोबायलोजी लैब में साढ़े 13 साै के करीबन संदिग्ध लाेगाें के सैंपल जांच के लिए आए थे। इनमें से अजमेर जिले के 932 सैंपल थे। इनकी रिपोर्ट बुधवार काे जारी की गई। जिले में 65 नए काेराेना संक्रमित सामने आए हैं एक संक्रमित मरीज की माैत के बाद अब तक मृतक 482 हाे गए हैं। काेविड वार्ड में मात्र 25 संक्रमित मरीज भर्ती हैं।

जेएलएन की स्थिति

- जेएलएन में कुल 112 काेराेना के मरीज भर्ती हैं।
- काेविड वार्ड में 25 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं।
- 34 सस्पेक्ट मरीज वार्ड में भर्ती हैं।
- काेविड वार्ड में 75 पुरुष और 37 महिलाएं भर्ती हैं।
- यहां ऑक्सीजन पर 66, वेंटीलेटर पर 4 बाईपेप पर 22, एनआरबीएम पर 10 मरीज हैं।
- नए वार्ड में 53 निगेटिव मरीज हैं जिनका उपचार चल रहा है।
- जेएलएन में काेविड मरीजों के लिए 347 पलंग आरक्षित हैं।