भारतीय वायु सेना का एयरक्राफ्ट AN 32 लापता, विमान में सवार थे 13 लोग, आखिरी बार 1 बजे हुआ था संपर्क

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का विमान एएन 32 टेक ऑफ के बाद लापता बताया जा रहा है। विमान से 1 बजे के बाद से कोई संपर्क नहीं हो सका है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इस विमान में करीब 13 लोग सवार हैं। AN 32 विमान ने असम के जोरहाट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर 8 क्रू मेंबर और 5 यात्रियों के साथ उड़ान भरी था। विमान को अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड पर पहुंचना था। लैंडिंग ग्राउंड चीन सीमा के काफी करीब है। वायुसेना ने विमान का तलाशी अभियान जोर शोर से शुरू कर दिया है। यह इलाका पहाड़ी और दुर्गम है।

मौसम खराब होने की वजह से बचाव अभियान में भी दिक्कत आ रही है। विमान को रडार से संपर्क टूटे ढाई घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। विमान का पता लगाने के लिए आईएएफ ने अपने सुखोई-30 और सी-130 विमान को रवाना किया है। विमान जिस इलाके में लापता हुआ है वह पहाडियों से घिरा एवं घने जंगल वाला इलाका है। एएन 32 दो इंजनों वाले विमान है।