F-16 पर पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, वायुसेना के पास है पक्के सबूत

भारतीय वायुसेना ने सोमवार को दोहराया कि 27 फरवरी को हुई हवाई लड़ाई के दौरान उसने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। उसने हवाई लड़ाई से संबंधित रडार तस्वीरें दिखाईं और दृढ़ता से कहा कि उसके पास दुश्मन के विमान को मार गिराने के पुख्ता सबूत है। एयरफोर्स (Indian Air Force) ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि 'इस बात पर कोई शक नहीं है कि 27 फरवरी 2019 को एरियल इंगेजमेंट के दौरान दो विमान गिरे थे, जिसमें से एक इंडियन एयरफोर्स का मिग-21 बाइसन था, जबकि दूसरा पाकिस्तान एयरफोर्स का F-16 लड़ाकू विमान था। जिसकी पहचान इसके इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर और रेडियो ट्रांस्क्रिप्ट्स से हुई' एयरफोर्स (Indian Air Force) ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि 'इस बात पर कोई शक नहीं है कि 27 फरवरी 2019 को एरियल इंगेजमेंट के दौरान दो विमान गिरे थे, जिसमें से एक इंडियन एयरफोर्स का मिग-21 बाइसन था, जबकि दूसरा पाकिस्तान एयरफोर्स का F-16 लड़ाकू विमान था।'

अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना के पास काफी विश्वसनीय सूचना और साक्ष्य हैं जो स्पष्ट संकेत देते हैं कि पाकिस्तानी वायुसेना ने 27 फरवरी को अपना एक F-16 खो दिया। अधिकारी ने कहा, ''हालांकि, सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी चिंताओं के चलते हम सूचना को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।''
बता दें कि अमेरिकी न्यूज़ पब्लिकेशन 'फॉरेन पॉलिसी' ने एक रिपोर्ट में अनाम अमेरिकी रक्षाधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि भारत का फरवरी में हुए संघर्ष के दौरान अपने लड़ाकू विमान से पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा गलत हो सकता है। गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में पब्लिकेशन ने कहा, "हालात की सीधी जानकारी रखने वाले अमेरिका दो वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने 'फॉरेन पॉलिसी' को बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने हाल ही में पाकिस्तान के एफ-16 विमानों की गिनती की, और कोई भी विमान गायब नहीं पाया गया।" भारत सरकार ने कहा था कि 27 फरवरी (पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकवादी ट्रेनिंग कैम्प पर भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमले से अगले दिन) को एक हवाई संघर्ष में भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान ने उस पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया, जो भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी संघर्ष में अभिनंदन वर्धमान के विमान पर भी हमला हुआ, और उन्हें इजेक्ट करना पड़ा था। अभिनंदन वर्धमान नियंत्रण रेखा के पार जाकर उतरे, और लगभग 60 घंटे तक पाकिस्तान की हिरासत में रहे, और फिर उन्हें भारत को लौटाया गया।

भारतीय वायुसेना ने 28 फरवरी को इस साक्ष्य के रूप में पाकिस्तानी विमान F-16 द्वारा दागी गई एम्राम मिसाइल के टुकड़े दिखाए थे कि पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए अमेरिका निर्मित F-16 विमानों का इस्तेमाल किया।