पिता ने नहीं दिलाया टैब तो 12 साल के लड़के ने उठाया ये कदम, गवानी पड़ी जान

आज के बदलते वातावरण में बच्चे अपनी जिद मनवाने के लिए कुछ भी कर गुजरते है, ऐसे में कई बार वह अपने आप को ही नुकसान पहुंचा लेते है। ऐसा ही एक मामला हैदराबाद से सामने आया है। यहां एक 12 साल के लड़के ने पांचवीं मंजिल कर इसलिए अपने जान दे दी क्योंकि उसके पिता ने उसे टैब नहीं दिलवाया था। दरअसल, लड़के ने अपने पिता से टैब दिलाने को कहा था लेकिन उसके पिता ने उसके बड़े भाई को वो टैब दिला दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से नीचे कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक दोनों भाईयों को एक जैसा टैब चाहिए था लेकिन शाम में जब उनके पिता घर आए तो वे उसके बड़े भाई के टैब ले आए लेकिन उसके लिए नहीं लाए।
इससे नाराज होकर वह अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर चला गया और वहां पर रखे पानी की टंकी पर चढ़कर नीचे की तरफ छलांग लगा दी। इसके बाद पिता ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवा दी जिसके बाद पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया है।