अलवर : पत्नी की गर्दन कुल्हाड़ी से काट खेतों में जा छुपा पति, गांव के युवाओं की मदद से घेराव कर पुलिस ने पकड़ा

अलवर के टपूकड़ा के मिलकपुर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं जहां एक पति ने झगड़ा होने के बाद अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काट हत्या कर दी। हत्या के बाद पति बाजरे के खेतों में जा छिपा था। जिसकी भनक लगी तो पुलिस ने गांव के युवाओं की मदद लेकर काफी दूरी में खेतों का घेराव किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी में आपस में झगड़ा था। रविवार की रात को भी तीन बजे झगड़ा हुआ है। इसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पिहर पक्ष के लोगों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि मिलकपुर गांव निवासी मुस्ताक ने अपनी ही पत्नी साहिना की रात को कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। एक कुल्हाड़ी गर्दन पर और मार दी जाती तो पत्नी की गर्दन ही अलग मिलती। पहला वार आंख के पास लगा। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद कुल्हाड़ी से गर्दन पर दो-तीन वार किए।

मुस्तका के 5 बच्चे हैं। तीन बेटी व दो बेटे हैं। सबसे छोटी 6 माह की बेटी है। सबसे बड़ा करीब 14 साल का लड़का है। छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब उनकी सार-संभाल करने वाला कोई नहीं है। परिवार के लोग ही उनको बहला फुसला रहे हैं। मुस्ताक की साहिना के साथ 2005 में शादी हुई थी। पति को अपनी पत्नी पर शक भी था। पत्नी का पीहर फिरोजपुर में गहाना गांव है। इससे पहले मुस्ताक के भाई का साहिना की बहन से कई साल पहले तलाक हो चुका था। लेकिन इस घटना को उससे कोई मतलब नहीं है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।