अलवर : संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, पत्नी पर हत्या का शक

अलवर के भिवाड़ी में टपूकड़ा थाना क्षेत्र के गांव दांगनहेड़ी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां साेमवार रात काे संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिला हैं। पुलिस को मृतक की पत्नी पर भी शक है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव मॉर्चरी में रखा हुआ है। मृतक झारखंड का रहने वाला है। धुलंडी को शराब पीकर भी पत्नी से झगड़ा होने की जांच की जा रही है। ताकि पुलिस मामले की तह तक पहुंच कर जांच कर सके। पुलिस ने महिला से पूछताछ की है। उसी के आधार पर शक बढ़ा है। जल्दी पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

पुलिस ने बताया कि मृतक झारखंड के गुमला का रहने वाला महेश पुत्र रामदास है। इसकी संदिग्ध मौत गला घुटने से हाेना प्रतीत हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को टपूकडा सीएचसी में माॅर्चरी में रखवाया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में लगी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा। पुलिस ने बताया कि पति फैक्ट्री में काम करता था। उसे शराब की लत थी। आए दिन पत्नी से झगड़ा होना सामने आया है। इसी आधार पर पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक है।