शहर में लगातार चोरी के कई मामले सामने आ रहे थे जिसे देखते हुए पुलिस ने सतर्कता दिखाई और एक गैंग के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं जो बर्तन बेचने के नाम पर सूने मकानों की रेकी करते थे और फिर वारदात को अंजाम देकर चुराया गया माल दिल्ली में बेच देते थे। पुलिस फिलहाल गैंग के सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। जिसमें झुंझुनूं में हुई चोरी की वारदातों के बारे में पूछा जा रहा है। साथ ही उनके नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं। इनका नाम श्रीराम, अजय, कालू, रोहित और एक बाल अपचारी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि झुंझुनूं में अलग-अलग जगह पर 10 से अधिक वारदात करना कबूल किया है। इन्होंने सूने मकानों से गहने, नकदी, बर्तन, टीवी और कंप्यूटर तक की चोरी की है। यह लोग वारदात से पहले बर्तन बेचने के नाम पर सूने मकान का पता करते थे। इसके बाद वारदात को अंजाम देते थे। फिर दिल्ली जाकर सामान बेच देते थे।सभी आरोपी पहले भी किसी न किसी केस में गिरफ्तार हो चुके हैं। जो झुग्गियों में रहते हैं। इन्होंने कुछ मकान भी किराए पर लिए गए हैं। पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने इनका सत्यापन नहीं करवाया था।
पुलिस ने बताया कि कुछ समय से शहर के सूने पड़े मकानों में चोरियां हो रही थी। इसके बाद एक टीम गठित कर इसकी जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोग बर्तन बेचने के नाम पर गलियों की रैकी करते थे। जिस पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से सरिए, रॉड और कटर समेत नगबजनी का सामान बरामद किया गया।