अलवर में लगातार 7वें दिन बारिश से गिरा तापमान, आमजन को मिली गर्मी से राहत

प्रदेश में गर्मी ने सभी का हाल बुरा कर रखा हैं। लेकिन अलवर में बीते सात दिन से लगातार बरसात हो रही हैं जिसकी बदौलत तापमान में गिरावट हुई हैं और आमजन को गर्मी से राहत मिली हैं। जिले में बारिश के कारण अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे जा चुका है। अब अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है। जबकि पहले 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। दिन में अधिकतम तापमान कम होने के कारण गर्मी काफी कम हो गई।

गुरुवार को भी दोपहर के बाद घने बादल छा गए। बादलों की तेज गर्जना के साथ कई जगहों पर बारिश हुई। जबकि करीब सात दिन पहले जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। सात दिनों से लगातार दोपहर के बाद मौसम पलटता है। अचानक घने बादल छाते हैं। फिर तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं थोड़ी ज्यादा बारिश होती है। बारिश से गर्मी से पूरी तरह राहत है। जबकि कुछ दिन पहले लू चलने लग गई थी। लेकिन, अब लगातार बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है।