उदयपुर : आखिरकार 9 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रेन में अभद्रता करने वाला आरोपी

26 फरवरी की रात एक युवती उदयपुर इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में सफ़र कर रही थी जिस दौरान एक युवक द्वारा उससे अभद्रता की गई। पीड़िता द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री और रेल मंत्रालय को ट्वीट कर घटना की शिकायत की गई थी। जिसके बाद से ही रेलवे पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। लेकिन बीते 9 दिनों से आरोपी फरार था। जिसके बाद उदयपुर पुलिस द्वारा सोमवार को आरोपी उदयपुर में पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को शहर के हाथीपोल चौराहे से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान प्रदीप सिंह राजावत गंगापुर निवासी के रूप में हुई है। जो पिछले 8 साल से अपने परिवार के साथ उदयपुर में किराए के घर में रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी प्रदीप ने युवती के साथ अभद्रता करने की बात कबूल की है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उस रात वह नशे में था। जिसकी वजह से उसने इस तरह की गंदी हरकत की। हाथीपोल थाना अधिकारी ने बताया कि 26 फरवरी की रात बता दें कि 26 फरवरी के राहत इंदौर उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में आरोपी प्रदीप सिंह द्वारा पीड़िता के सामने अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन करने लगा। जिसके बाद जब पीड़ित युवती ने हिम्मत दिखा प्रदीप का वीडियो बनाया। तो प्रदीप मौके से फरार हो गया। इस मामले में रेलवे और उदयपुर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।