उदयपुर : पुलिस ने नाकाबंदी तोड़ भाग रहा था तस्कर, बरामद किया गया साढ़े 29 किलो डोडा चूरा

नशे के खिलाफ उदयपुर की गोगुंदा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसने नाकाबंदी तोड़ भाग रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं और उससे 29 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा भी बरामद किया हैं। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने यह कारवाई की थी और नाकाबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गोगुंदा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिंडवाड़ा की तरफ से उदयपुर में डोडा की बड़ी खेप लाई जा रही है। पुलिस ने भीलवाड़ा निवासी नरपत सिंह को गिरफ्तार भी किया है।
उदयपुर की गोगुंदा थाना पुलिस डोडा तस्करी की सूचना पर सेमटाल मोड़ पर लोकल और स्पेशल पुलिस की तैनाती की थी। ऐसे में उदयपुर नंबर की संदिग्ध कार मिलने पर जब पुलिस ने उसे रोकना चाहा। तो कार चालक बैरिकेडिंग तोड़ वहां से भागने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने फिल्मी अंदाज में आरोपी तस्कर को धर दबोचा। वहीं इसके बाद पुलिस को कार की तलाशी में दो प्लास्टिक के कट्टों में 29 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है।उदयपुर पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने बताया की वाया उदयपुर मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय थाना और स्पेशल टीम का गठन कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी है।