फ्री में FASTag लगवाने का सुनहरा मौका, जाने कैसे

अगर आपने अभी तक अपनी गाड़ी में FASTag नहीं लगवाया है तो यह खबर आपके बड़े काम की है। केंद्र सरकार कई टोल प्लाजा पर फ्री में फास्टैग लगवाने का मौका दे रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर 15 फरवरी से 29 फरवरी के बीच यानी 15 दिनों तक फास्टैग लेने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

केंद्र सरकार देश में फास्टैग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठा रही है। फास्टैग लगवाने के लिए आप माइफास्टैग ऐप और टोल फ्री नंबर 1033 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां आपको फास्टैग के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल साइट www.ihmcl.com पर विजिट कर सकते हैं। इसके साथ ही अब से आपको अपने मोबाइल पर My FASTag ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप पर आपको अपने टोल की राशि और उसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इस ऐप में आपको प्रीपेड वॉलेट की सुविधा भी मिलेगी। इसके माध्यम से आप प्रीपेड भुगतान भी कर पाएंगे।
ऐप पर मिलेगी सारी जानकारी

- FASTag 'बैंक-न्यूट्रल' है, यानी आप इसे किसी भी सेंटर य फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

- My FASTag मोबाइल ऐप के माध्यम से आप इसे अपने आप भी एक्टिवेट कर सकते हैं।

-अपने आप एक्टिवेट करने के लिए आपको My FASTag ऐप में वाहन की सभी जानकारी को भरना होगा, जिसके बाद यह चालू हो जाएगा।आपको बता दे, फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। इसको वाहन के आगे वाले शीशे पर लगाया जाता है और इसमें एक चिप लगी होती है। अगर आपकी गाड़ी पर फास्टैग लगा होता है तो आपको टोल प्लाजा पर टोल देने के लिए रुकने की जरुरत नहीं होगी। फास्टैग के कारण आपकी गाड़ी जब टोल प्लाजा से गुजरेगी तो टोल टैक्स आपके खाते से अपने आप ही कट जाएगा। इसके साथ ही आपको 2.5% तक का कैशबैक भी मिलेगा।