चित्तौड़गढ़ : फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर बनाए शारीरिक संबंध, शादी को टालते हुए करता रहा दुष्कर्म

चित्तौड़गढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां पहले फेसबुक पर दोस्ती की गई और फिर युवती के साथ संबंध बनाते हुए उसके साथ सालभर तक दुष्कर्म किया गया। मामला सामने आने के बाद से आरोपी युवक फरार था। लगातार अपनी लोकेशन बदलता जा रहा था। आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने धारा 376 में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़की से शादी करना चाहता था। उसने थोड़ा इंतजार करने को कहा था। लड़की जल्द से जल्द शादी करने का दबाव बना रही थी। झगड़े में शादी नहीं करने की बात कही थी। युवती और आरोपी नारायण दोनों शादीशुदा है। दोनों अपने जीवनसाथी से अलग रहते है।

चित्तौड़ के मंडफिया थानाधिकारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि मामले में राशमी का रहने वाला नारायण (28) को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। आरोपी को पड़ने के लिए लगातार लोकेशन ट्रेस किया जा रहा था। उदयपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़ लोकेशन आने पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपना ठिकाना बदल लेता था। आखिरकार भादसोड़ा बस स्टैंड पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी और लड़की के बीच एक साल पहले फेसबुक से दोस्ती हुई थी। दोनों एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लेकर बात करना शुरू कर दिया था बातों का सिलसिला शुरू हुआ। दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़का शादी का झांसा देकर बार-बार यौन शोषण बनाने लगा। एक साल बाद भी युवक ने शादी नहीं की और टालता रहा।