कई आराजक तत्व बातों में उलझाकर या ध्यान भंटकाकर जेबतरासी करते हैं। ऐसे ही गुजरात के एक गिरोह का अजमेर पुलिस ने पर्दाफाश किया हैं और चार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं और राशि भी बरामद कर ली है। अपराधियों से और पूछताछ की जा रही हैं क्योंकि अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद हैं।
वृत्ताधिकारी उत्तर डॉ. प्रियंका ने बताया कि परिवादी योगेश अग्रवाल ने 15 दिसम्बर को रिपोर्ट देकर बताया कि 14 दिसम्बर की शाम को मदार गेट के पास दो युवक आगे व एक युवक पीछे चल रहा था, इसी बीच एक स्कूटर सवार ने आगे दो लड़को को गलत साइड में आकर टक्कर मारी, जिससे दोनों उससे टकराए और इसी दौरान उसकी पीछे की जेब से 43 हजार 400 रुपए निकाल लिए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी शमसेर खां के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमें एएसआई गणतलाल, प्रभात कुमार, मुकेश कमार, सोनवीर, परसाराम, दिनेश कुमार व चिरंजीलाल को शामिल किया।पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच कर लाल विडिग नूरानी नगर, मीठी खाडी निबायत पुलिस थाना निवायत सूरत गुजरात निवासी शैजाद अली उर्फ राजा (23) , उन पाटीया भिण्डी बाजार कालेका नगर पुलिस थाना जीआईडीसी, सूरत गुजरात निवासी समीर सलीम शाह (20), सलाम बोर्ड बेठी कॉलोनी मीठी खाडी लिम्बायत पुलिस थाना लिम्बायत सूरत सीटी गुजरात निवासी सोख कासिम (21) बेसतान आवास पुलिस थाना डिडोली सूरत गुजरात निवासी शेख सोयब (21) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से अब तक 33200 रुपए बरामदगी की व शेष राशि के प्रयास व अन्य वारदातो के खुलासे का प्रयास जारी है।