26 जनवरी अर्थात गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

26 जनवरी अर्थात गणतंत्र दिवस जो की प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का दिन हैं। जिसे बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ समारोह के रूप में मनाया जाता हैं। देश में हर तरफ देशभक्ति गीत और मन में देशभक्ति की भावना चरम सीमा पर रहती हैं। इस दिन हर सरकारी व निजी भवनों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे का सम्मान किया जाता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गणतंत्र दिवस से जुडी महत्वपूर्ण बातें जिसमें से कुछ तो आपको पता ही होगी। तो आइये जानते हैं गणतंत्र दिवस से जुड़े रोचक तथ्य के बारे में।

* भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को 10 बजकर 18 मिनट पर लागु किया गया था।

* 950 से लेकर 1954 तक गणतंत्र दिवस की परेड के लिए कोई जगह फिक्स नही थी। कभी इर्विन स्टेडियम, किंग्सवे, लाल किला तो कभी रामलीला मैदान में गणतंत्र दिवस मनाया जाता था। फिर 1955 में परेड के लिए राजपथ फिक्स कर दिया गया।

* भारतीय संविधान पूरी तरह से हाथ से लिखा गया था, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों में है। हाथ से लिखी गई सविधान की असली कॉपी को हिलियम से भरे बक्शों में संसद भवन की लाइब्रेरी में रखा गया है।

* भारतीय संविधान को अपनाने में हमे 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा।

* कई राष्ट्रीय पुरुस्कार जैसे भारत रत्न , पद्म भूषण और कीर्ति चक्र जैसे पुरुस्कार गणतन्त्र दिवस समारोह के दिन दिए जाते है।

* शायद आपको ना पता हो, कि गणतंत्र दिवस समारोह 3 दिन तक चलता है। 29 जनवरी को विजय चौक पर “Beating Retreat Ceremony” का आयोजन करके गणतंत्र दिवस का समापन किया जाता है।

* हर साल 26 जनवरी पर किसी न किसी देश को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जाता है। पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बने थे “इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णों”।