सिलेबस पूरा होने के बाद जारी की जाएगी आरबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीख

8वीं व 10वीं बोर्ड की परीक्षा साथ में होती आई है। 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई है। हालांकि बिना परीक्षा किसी को भी पास नहीं किया जाएगा। छठी से आठवीं के स्कूल 8 फरवरी से खुल गए हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल पिछले महीने खुल चुके हैं।
सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट घोषित कर दी है। यह परीक्षा 4 मई से 10 जून के बीच होगी। उधर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं सहित 5वीं व 8वीं कक्षाओं की परीक्षा की तारीख को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है। बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी, यह अभी फाइनल नहीं है। इससे 50 लाख स्टूडेंट्स पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं। ज्यादा असमंजस आठवीं और पांचवीं बोर्ड को लेकर बना हुआ है। कोरोना के चलते पिछली बार पांचवीं की बोर्ड की परीक्षा नहीं हो पाई थी।माध्यमिक शिक्षा के निदेशक सौरभ स्वामी ने कहा कि छठी से आठवीं के स्कूल 8 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। पहले सिलेबस पूरा कराने पर फोकस है। परीक्षा की डेट बाद में तय होगी।