24 घंटे में झारखंड में कोरोना से 4 लोगों की मौत; 151 नए मरीज मिले

वर्ष 2021 के दूसरे दिन येन 2 जनवरी को झारखंड में कोरोना से 4 मौतें हुई है। झारखंड के धनबाद, गढ़वा, पलामू और रामगढ़ में एक-एक मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1034 हो गई। इसके साथ ही शनिवार को 151 नए कोरोना मरीज भी मिले। इसके साथ ही झारखंड में अब तक 1 लाख 15 हजार 392 लोगों को कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार को राज्यभर में 205 कोरोना संक्रमितो के ठीक होने के बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1 लाख 12 हजार 734 हो गयी है। शनिवार को सबसे ज्यादा राजधानी रांची में 71 मरीज मिले।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते शनिवार को झारखंड में 12,822 सैम्पल की जांच हुई। रांची में महज 971 सैम्पल की जांच में ही 71 (7.3%) मिले। वहीं रामगढ़ में 555 जांच में 15 (2.7%) संक्रमित मिले। बोकारो में 700 कोरोना संदिग्धों की जांच में 11 (1.57%) पॉजिटिव मिले। अभी भी राज्य में कोरोना के 1,624 एक्टिव केस हैं। राज्य में कोरोना जांच के लिए अभी तक 48 लाख 34 हजार 888 संदिग्धों का सैम्पल लिया गया, जिसमें से अभी तक 48 लाख 26 हजार 22 सैम्पल की जांच हुई है। वहीं 8,866 सैम्पल की जांच अभी नहीं हुई है।

रिकवरी रेट 97.69%

झारखण्ड में कोरोना का रिकवरी रेट जहां 97.69% है। वहीं 7 डेज ग्रोथ रेट 0.14% है। 7 डेज डबलिंग रेट में झारखंड के आंकड़ा 495.68 दिन का है, वहीं 0.89% मोर्टेलिटी रेट है।